प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- अंतू। थाना क्षेत्र के उमरी मिश्रान गांव में सांड़ के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। सांड़ कई ग्रामीणों के साथ ही मवेशियों पर हमला कर घायल कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत से हटाने पर वह उन पर हमलावर हो जाता है। वह अब तक आधा दर्जन लोगों पर हमला कर चुका है। गांव के मनोज मिश्र, निशांत मिश्र, रवि मिश्र, उदयराज आदि ने प्रशासन से हमलावर सांड़ से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...