मुरादाबाद, मार्च 18 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे से सटे पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के जंगल में गागन नदी किनारे मंगलवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव के जंगल में गागन नदी किनारे मंगलवार शाम करीब छह बजे कुछ लोगों खेतों से लौट रहे थे। उसी दौरान नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। थोड़ी देर में ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर एसएचओ पाकबड़ा विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करने को कहा, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। जिसके बाद फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.