मुजफ्फर नगर, अप्रैल 23 -- गांव उमरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। जिला शामली के मलकपुर निवासी 20 वर्षीय काजल पुत्री विक्रम सैनी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गांव उमरपुर निवासी शिवम पुत्र शिवकुमार के साथ हुई थी। मंगलवार की काजल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। ससुराल पक्ष के लोग महिला द्वारा आत्महत्या करना बता रहे हैं। दूसरी ओर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। समाज के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.