जहानाबाद, सितम्बर 10 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। उमता धरनई थाना क्षेत्र के उमता पुल के निकट बुधवार को बदमाशों ने पिपरा गांव के शिक्षक सियाराम दास से दो लाख रुपए छीन लिए। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मखदुमपुर से पैसे निकालकर टेम्पो से अपने गांव लौट रहे थे। उमता पुल के निकट टेंपो से उतरकर चालक को भाड़े के पैसे दे रहे थे। इतने में ही मखदुमपुर के तरफ से दो मोटरसाइकिल चालक तेज गति से आए और झपट्टा मारकर झोला छीन लिया। झोला छीलने के बाद दोनों मोटरसाइकिल चालक तेजी से बेलागंज के तरफ भाग गए। बदमाशों ने घटना को अंजाम इतनी तेजी से दिया कि उन्हें सोचने समझने का मौका भी नहीं मिला। बदमाशों का शक्ल भी नहीं देख पाए। जानकारी के अनुसार वे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। गांव में मकान निर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.