बुलंदशहर, जुलाई 17 -- हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या अब बढ़ रही है। जलाभिषेक में भी अब ज्यादा समय नहीं रहा है। नांचते गाते और भोले की मस्ती में डूबे शिवभक्त हाईवे से गुजर रहे हैं। बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो रहा है। हाईवे पर अब केसरिया रंग दिख रहा है और शिवभक्त अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहे हैं। बढ़ती कांवड़ियों की संख्या से शहर धर्मनगरी में तब्दील हो रहा है। हाईवे पर कांवड़ सेवा शिविरों के खुलने का क्रम जारी है। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकियां हाईवें के आस-पास बनी हुई हैं। सावन माह की शिवरात्रि का पर्व 23 जुलाई को मनाया जाएगा और इस दिन शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।। इसके लिए तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए एक सप्ताह पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.