मधुबनी, दिसम्बर 25 -- हरलाखी,एक संवाददाता। उमगांव के दीन दयाल 2 हाई स्कूल के प्रांगण में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब (एफसीसी) द्वारा आयोजित 32 वीं टी ट्वेंटी चैंपियन कप प्रतियोगिता का आगाज गुरुवार को हो गया। उदघाटन मैच एसएसबी 48 बटालियन जयनगर और नानपुर सीतामढ़ी के बीच खेला गया। नानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।एफसीसी के अध्यक्ष शशिभूषण कुमार, वरिष्ठ सदस्य राजकिशोर यादव, मिथिलेश झा, अताउर रहमान, लाल प्रसाद गुप्ता व ऋषिकेश झा ने संयुक्त रूप से अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने मैदान में फीता काटकर और उसके बाद बॉल और बल्ले से क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और प्रतियोगिता के पहले मैच का आगाज कराया। इस दौरान दर्शक व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने इस प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। खिलाड़ियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.