मधेपुरा, फरवरी 14 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद महोत्सव उमंग2026' में बी. पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। 10 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित इस महोत्सव की बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्र वर्ग में इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में खिताब अपने नाम किया। जहां मधेपुरा के खिलाड़ियों ने कटिहार की टीम को कड़े और रोमांचक मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। विजेता बैडमिंटन टीम में गुलशन कुमार 2022-26, रौशन कुमार 2024-28, मौसूफ 2024-28 और शुभम कुमार 2024-28 शामिल थे। जिन्होंने बेहतरीन समन्वय और खेल कौशल का परिचय देते हुए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय खेलकूद प...