कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में रविवार को बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्योहार सर्दी जाने और गर्मी के आगमन का सूचक होता है। इसी दिन से बसंत ऋतु की शुरूआत होती है। मौसम परिवर्तन के साथ-साथ ही प्रकृति का अनोखा श्रृंगार देखने को मिलता है। इसके साथ ही ज्ञान और स्वर की देवी मां सरस्वती की उत्पत्ति भी हुई थी, इसलिए यह दिन विद्यार्थियों,कला, संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। भारतीय जनजीवन में त्योहारों और उत्सवों का आदिकाल से ही काफी महत्त्व रहा है। सभी त्योहार मानवीय गुणों को स्थापित कर लोगों में प्रेम, एकता और सद्भावना का संदेश देते हैं। त्योहार ही हैं जो परिवारों और समाज को जोड़ते हैं। माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व प्रकृति का पर्व माना गया है। पेड़ों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.