पटना, मार्च 7 -- चेतना समिति के बैनर तले विद्यापति भवन में 10 मार्च को विदुषी उभय भारती की जयंती मनायी जाएगी। मौके पर मिथिला की 11 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं। आयोजन का उद्देश्य मिथिला में नारी सम्मान और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। उद्घाटन के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को आमंत्रित किया गया है। यह बातें चेतना समिति की अध्यक्ष निशा मदन झा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए विद्यापति भवन स्थित कार्यालय में कही। उन्होंने बताया कि उभय भारती भारतीय ज्ञान परंपरा की विलक्षण विदुषी थीं। इनकी विद्वता व तर्कशक्ति को स्वयं आदि शंकराचार्य ने स्वीकार किया था। वे केवल एक गृहिणी नहीं, बल्कि एक महान दार्शनिक, शिक्षिका और नारी सशक्तीकरण की प्रतीक थीं। पत्रकारवार्ता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.