एटा, मार्च 12 -- झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से लाखों का सामान जल गया और दो भैंस भी झुलस गई। प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व कर्मियों ने मौका स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली है। थाना नयागांव के उभई असद नगर निवासी राजाराम पुत्र कुलपत गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रहते थे। होली पर्व को लेकर देर रात तक घर में राजाराम की पत्नी ने होली की तैयारी की और पूरे घर को मिट्टी से लीपा था। मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग को बुझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग से करीब एक लाख का सामान जल गया। दो भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर ने बताया कि राजस्व व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.