रुडकी, जनवरी 6 -- खेल महाकुंभ में मंगलवार को दौड़ रही बालिका खिलाड़ी उबड़ खाबड़ ट्रैक पर ठोकर लगने से नीचे गिरकर बेहोश गई। उसे सीएचसी भेजकर इलाज कराया गया। स्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया गया। घटना से नाराज खिलाड़ी महासंघ ने खिलाड़ियों की उपेक्षा का आरोप लगाकर हंगामा किया। केवी इंटर कॉलेज के मैदान में खेल महाकुंभके तहत अंडर 14 और अंदर 19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों की दौड़ कराई जा रही थी। प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी अचानक उबड़ खाबड़ ट्रैक पर ठोकर लगने से नीचे गिर गई और गिरते ही बेहोश हो गई। करीब दो मिनट तक किसी को उसके बेहोश होने का पता ही नहीं चला। इसके बाद भी खिलाड़ी नहीं उठी तो दूसरी खिलाड़ियों ने शोर मचा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.