मुरादाबाद, जनवरी 21 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर में भी संभल तमाम नाले और ऐसे गड्ढे हैं जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। यहां भी नोएडा जैसा हादसा हो जाए तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। कुछ नालों की चहारदीवार टूटकर पानी में समा चुकी हैं। कई जगह तो बड़े-बड़े नालों पर चहारदीवार पूरी तरह से गायब है। गड्डे तो हादसों का सबब बने हुए हैं। नोएडा में इंजीनियर की मौत के बाद हिन्दुस्तान टीम के द्वारा जानलेवा नालों और गड्डों की पड़ताल की। इस दौरान हालात बद से बदतर नजर आए। वार्ड 60 रोडवेज बस स्टैंड के पीछे शनिदेव मंदिर वाली गली में भी विशाल नाला खुला पड़ा हुआ है। यहां स्थित एक बुक हाउस से स्कूली बच्चे स्टेनरी का सामान खरीदने के लिए बहुतायत की संख्या में पहुंचते हैं। करूला में दस सराय चौकी के आगे भी नाला खुला पड़ा है। यहां एक सप्ताह पूर्व एक युवक की मौत भी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.