पटना, जुलाई 18 -- मानसून के सीजन में बिहार की नदिया उफान पर हैं। सोन नदी के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी में उफान आ गया है। हाल यह है कि शुक्रवार को नदी में अचानक 5.39 लाख क्यूसेक पानी आ गया। यह बीते आठ वर्षों के बाद का सर्वाधिक जलस्तर है। इसके बाद सोन नदी पटना के मनेर में खतरे के निशान के काफी निकट पहुंच गयी है। इसके पहले वर्ष 2016 में सोन में 11.65 लाख क्यूसेक पानी आया था। जल संसाधन विभाग ने नदी में उफान के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, सूबे की सारी नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गंगा नदी पटना में लाल निशान के पार हो गयी है जबकि अन्य स्थानों पर इसका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पटना में नदी के जलस्तर में हर घंटे दो सेंटीमीटर वृद्धि हो रही है। इसके अलावा कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक, महानंदा, घाघर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.