रामपुर, अगस्त 9 -- रामपुर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसका पानी कोसी मंदिर के नजदीक तक पहुंच गया है। शुक्रवार को रामनगर बैराज से कोसी में 5343 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा दढ़ियाल बांध से 10 हजार क्यूसेक और लालपुर वियर से 16884 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नहर खंड के एक्सईएन नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नदियों के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि, अभी स्थिति सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.