पूर्णिया, जून 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के चक पंचायत स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब छह महीने से यह स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है, जिससे इलाज के लिए स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय सूरज साहनी, रेखा देवी, अनिल साहनी, विकास साहनी, आशा देवी, कौशल्या देवी, लक्ष्मण शर्मा, शीला देवी, वार्ड सदस्य दिलीप सिंह और परमानंद यादव सहित कई लोगों ने बताया कि उप-स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से ताला लटका है। कभी-कभार कोई स्वास्थ्यकर्मी आता भी है तो केवल एक-दो घंटे बैठकर चला जाता है। ....योग दिवस पर खोला गया महज दिखावे के लिए: योग दिवस के अवसर पर भी केंद्र को सिर्फ एक घंटे के लिए खोला गया और फिर उसे बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.