गिरडीह, दिसम्बर 5 -- बगोदर, प्रतिनिधि। उप समाहर्ता के पद पर चयनित देवघर के विशाल आनंद ने गुरुवार को बगोदर के खंभरा पहुंचकर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चाएं भी हुई। मौके पर शिक्षक विवेक मंडल भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति, नियुक्ति सहित अन्य कई विषयों पर दोनों के बीच चर्चाएं हुई। पूर्व विधायक से मिलकर उप समाहर्ता ने खुशी प्रकट किया है। बता दें कि विशाल आनंद का ननिहाल बगोदर के तुकतुको है। उन्होंने बताया कि मामा अनिल कुमार सिंह इनके मार्गदर्शक रहे हैं। उनके प्रेरणा से हीं उन्हें यह कामयाबी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.