भागलपुर, मार्च 27 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद के उप सभापति नीलम देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देकर बिना जांच कराए भुगतान पर रोक लगाने की बात की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि कनीय अभियंता को काली पूजा और छठ के अवसर पर नमामि गंगे घाट और सीढ़ी घाट में 27 अक्टूबर 24 तक बांस से बैरिकेडिंग और जीपीएस फोटो के साथ विपत्र भुगतान के लिए कार्यालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उन्होंने बैरिकेटिंग नहीं कराया। ज्ञात हुआ है कनीय अभियंता ने कार्यालय में गलत विपत्र प्रस्तुत कर भुगतान कराने का दबाब कार्यालय कर्मी पर बना रहे हैं। इनके विपत्र की जांच कराई जाय। उप सभापति ने इसकी प्रति मुख्य सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार पटना, प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर, जिलाधिकारी, भागलपुर को समर्पित किए जाने की बात कही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.