पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का बरेली से आए उप शिक्षा निदेशक मुन्ने अली ने निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए संचालित सीसीटीवी को भी देखा। बाद में नोडल सेंटर पहुंच कर सतर्कता को भांपा। जिले में 69 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं संचालित हैं। रविवार को अवकाश के बाद बरेली से आए उप शिक्षा निदेशक मुन्ने अली ने यहां केंद्रों पर परीक्षा संबंधी गतिविधियों को देखा। इसी क्रम में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी में पंजीकृत 3064 में से 21632 उपस्थित और 1432 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट रंगीन फोटोग्राफी, फल संरक्षण में पंजीकृत 55 में से 50 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान के पेपर में पंजीकृत 9163 में से 8822 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.