हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। हजारीबाग उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने शनिवार को कटकमदाग प्रखंड कार्यालय में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की ।समीक्षा बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद ,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कटकमदाग प्रखंड के सभी पंचायत सचिव और रोजगार सेवक उपस्थित थे।बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर देते हुए शीघ्र प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिसमें मनरेगा मजदूरों को ई-केवाईसी का शत-प्रतिशत निष्पादन करने और पुरानी योजनाओं की समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा के तहत मजदूरों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराने , एटीआर अपलोडिंग में लंबित कार्यों को तुरंत पूर्ण करने ,सामग्री मद में भुगतान की गति बढ़ाने और प्रधानमंत्री आवास योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.