रामगढ़, फरवरी 27 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडूडीह स्थित शांति सरोवर होटल में उप मुखिया संघ की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मांडू डीह पंचायत के उप मुखिया सीता देवी ने किया। बैठक में प्रखंड से संचालित सभी योजनाओं की जानकारी साझा करने की बात कही गई। साथ ही बैठक के बाद सभी उप मुखिया ने लिखित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। सौंपे गए आवेदन में लिखा है कि प्रखंड के सभी पंचायतों में हो रही विकास योजनाओं 14 व 15 वें वित्त आयोग, मनरेगा योजना समेत अन्य योजना की जानकारी उप मुखिया को देने की बात कही गई है। ताकि पंचायत का विकास का कार्य संतोषजनक रूप से किया जाय। मौके पर मांडू चट्टी पंचायत के उप मुखिया पंकज कुमार, मंझला चुंबा उप मुखिया अशोक मुंडा, बड़गांव उप मुखिया महेश प्रसाद, गोपाल कुमार महतो, मनोज कुमार, संजय मुर्मू, बालमती देवी, अंजली देव...