चतरा, दिसम्बर 29 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया प्रखंड के सबानो पंचायत की उप मुखिया अंजुम आरा और उनके पति असरार अंसारी ने रविवार को मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए निजी खर्च से गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड में ठिठुरते जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में गरीबों को कंबल दिए गए। कंबल वितरण के दौरान उपमुखिया अंजुम आरा ने लोगों से कंबल का सही उपयोग कर ठंड से बचाव करने की अपील की। कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई गरीबों ने उपमुखिया दंपति का आभार व्यक्त किया और उनकी इस पहल की सराहना की। उपमुखिया अंजुम आरा ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक वार्ड को नौ कंबल उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.