पूर्णिया, जुलाई 5 -- पूर्णिया। नगर निगम उप महापौर सह प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पल्लवी गुप्ता एवं किसान मोर्चा बागवानी के प्रदेश संयोजक अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने बिहार प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री भीकू भाई दलसानिया से औपचारिक मुलाकात के बाद पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक हरा पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया। गुप्ता ने कहा संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन के लिए यह एक औपचारिक मुलाकात थी। भीकू भाई से मुलाकात के बाद उनके दशकों के संगठन कार्य के अनुभव के ज्ञान की प्राप्ति हुई। भीकू भाई ने पार्टी और संगठन में जिस कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है वह हम सबके लिए प्रेरणादाई है। गुप्ता ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी मजबूत होकर आगे आएगी। पार्टी नेतृत्व हमें जो भी आदेश देगी उसे हम एक कर्मयोगी की तरह पूरा करेंग...