अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- अम्बेडकरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिशा निर्देश जारी किया। प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन हाईस्कूल में 50 कापी (कुल अवधि में 700) इंटर में प्रतिदिन प्रत्येक परीक्षक 45 कापी (कुल अवधि में 600 कापी) से अधिक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। कला विषय के परीक्षकों द्वारा प्रतिदिन 80 कॉपी और पूरी अवधि में 800 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। जिस दिन मूल्यांकन कार्य शुरू होगा उस दिन उप प्रधान परीक्षक द्वारा पांच-पांच आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। और उसका परीक्षकों को अवलोकन कराया जाएगा, मूल्यांकन में किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। परीक्षक द्वारा जिन कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा प्रतिदिन उप प्रधान परीक्षक द्वारा दो-दो कॉपियों का अवलोकन किया जाएगा। मूल्यांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.