बांदा, दिसम्बर 18 -- बांदा। संवाददाता उप परिवहन आयुक्त झांसी परिक्षेत्र केडी सिंह गौर ने अपने शीतकालीन भ्रमण एवं क्षेत्रीय पर्यवेक्षण के क्रम में जनपद का दौरा किया। परिवहन अधिकारियों के कार्य की समीक्षा की। राजस्व एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा के पश्चात उप परिवहन आयुक्त प्रवर्तन टीमों को लेकर स्वयं सड़क पर उतरे। अपने नेतृत्व में थाना तिंदवारी क्षेत्र के आसपास बिना हेलमेट के चल रहे दोपहिया वाहन चालकों, बिना रिफ्लेक्टर लगाए संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कार्यवाही कराई। इस दौरान 40 मोटर साइकिल चालकों के चालान किए गए। पांच एलएमवी के चालान बिना रिफ्लेक्टर पर किए गए। उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी केडी सिंह गौर ने कहा कि कोहरे की शुरुआत के कारण बुंदेलखंड में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में वाहनों के पीछे मानक एवं गुणवत्ता पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.