देहरादून, जनवरी 10 -- उप जिला चिकित्सालय में आस संस्था ऋषिकेश के तत्वाधान में आयोजित पोषाहार वितरण कार्यक्रम में 25 टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किए । टीबी रोगियों को उपचार के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। टीबी रोगियों को पोषाहार वितरण कार्यक्रम में आस संस्था ऋषिकेश की महासचिव हेमलता ने रोगियों से बातचीत की व उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि अधिकतर रोगी टीयू से दवाई लेकर चले जाते हैं लेकिन अपनी परेशानियों व भ्रांतियों पर कोई बात नहीं करते। अनेक लोग टीबी रोग से ग्रस्त हैं, वहीं कई टीबी रोगी समय से उपचार करवाने पर रोग मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि धुम्रपान व नशे के कारण कई रोगी गंभीर परिणाम भुगत रहे हैं, उन्हें इससे बचाने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने टीबी रोगियों को भरोसा दिया कि अगर वह नियमित दव...