बागेश्वर, जनवरी 31 -- मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने की मुख्यमंत्री की घोषणा को अब पंख लगने लगे हैं। घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए कवायद शुरू हो गई है। भवन निर्माण कार्य के लिए मानकानुसार भूमि चयन की दिशा में दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट समेत विभागीय अधिकारियों ने परिगांव देवनाई में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। गत माह गरुड़, बागेश्वर के दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएचसी बैजनाथ के उच्चीकरण की घोषणा की थी। शनिवार को प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करते हुए दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि अति शीघ्र उप जिला चिकित्सालय की घोषणा धरातल पर उतरेगी। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.