कानपुर, मई 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में हॉकी टूर्नामेंट 4 से 14 मई के बीच बिहार स्थित राजगीर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए राज्य हॉकी संघ के सचिव डॉ. आरपी सिंह ने कानपुर के पॉल देवेंद्र को उत्तर प्रदेश पुरुष हॉकी टीम का मैनेजर नामित किया है। पॉल देवेंद्र इससे पहले भी टीम के मैनेजर रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...