कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 19 से 23 दिसंबर के बीच उत्तराखंड के रुद्रपुर में होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए घोषित उप्र की टीम में शहर के सोहरत खान व अविनाश कुमार सीनियर पुरुष वर्ग से दावेदारी पेश करेंगे। उप्र साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव आरके गुप्ता ने बताया कि ट्रायल के आधार पर उप्र टीम में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें सीनियर पुरुष वर्ग में शहर के सोहरत व अविनाश के अलावा सर्विसेज के मनीष, यूपी पुलिस के वीरेश कुमार, आगरा के सुमित गुर्जर, मुरादाबाद के सैय्यद मरदान अली, जूनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद के सैय्यद खालिद बागी, सब जूनियर बालक वर्ग से मिर्जापुर के सूर्या कुमार गुप्ता, अयोध्या के आकाश यादव, आशू मौर्या, यूथ बालक वर्ग से सैय्यद मो. हसन, सीनियर महिला वर्ग से अयोध...