लखनऊ, मई 1 -- उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा के 14 अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है। जिसमें तीन संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों की विशेष सचिव स्तर पर पदोन्नति मिली है। जिसमें नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विनय कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के सर्वेश कुमार सिंह और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह का विशेष सचिव स्तर पर प्रोन्नति हुई है। वहीं उप सचिव स्तर के पांच अधिकारी संयुक्त सचिव के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। जिसमें वित्त विभाग के विनोद कुमार द्विवेदी, राजस्व विभाग के राम प्रकाश सिंह, एमएसएमई विभाग के पुष्पेन्द्र सिंह, श्रम विभाग के अवनींद्र कुमार शुक्ला और खाद्य एवं रसद विभाग के उप सचिव विचित्र नारायण को संयुक्त सचिव पद पर प्रोन्नत किया गया है। ऐसे ही छह अनुसचिव प्रोन्नति पाकर उप सचिव बने हैं। जिसमें अल्पसंख्यक ...