मुजफ्फर नगर, जुलाई 14 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उप्र में दिन में भी लूट होती थी। रातों में सड़क पर चलना मुश्किल था लेकिन जब से उप्र में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, कानून व्यवस्था में सुधार है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी का आभार भी जताया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याण देव जी के 21 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने संत के रूप में जिस तरह से उप्र में कानून व्यवस्था के साथ विकास को गति दी है, इसके वह साधुवाद के पात्र हैं। योगी ने भ्रष्टाचार को खत्म किया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया। नायब सिंह सैनी ने यह भ...