मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 13 -- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उप्र में किसान गन्ने के मूल्य को तरस रहा है जबकि विजय माल्या जैसे पूंजीपति देश के करोड़ों रुपये लूटकर विदेशों में मजे उड़ा रहे हैं। पूंजीपति निजी प्लेन मे बैठकर विदेश भाग जाते हैं और सरकार को पता नहीं चलता। आज उप्र में प्रतिदिन हत्याएं हो रही है। पुलिस वर्ग विशेष को टारगेट कर अराजकता फैलाने का काम कर रही है। उधर सम्मेलन में चार दशक बाद कांग्रेसियों की भीड़ जुटी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय रविवार को मोरना में शुक्रताल मार्ग पर किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित खेती बचाओ किसान बचाओ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ किये थे तो देश ने आर्थिक तरक्की के आयाम स्थापित किये थे। आज उप्र में किसानों की स्थिति बदहाल है। फसलों का वाजिब दाम तक नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.