अलीगढ़, मार्च 18 -- फोटो.. -मास्टर ओमप्रकाश जिलाध्यक्ष, भूपेंद्र वाष्र्णेय प्रदेश उपाध्यक्ष व दीपक वाष्र्णेय महानगर अध्यक्ष बने अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला व महानगर इकाई की मंगलवार को रामघाट रोड स्थिति एक होटल में घोषणा की गई। जिसमें मास्टर ओमप्रकाश को जिलाध्यक्ष, भूपेंद्र वाष्र्णेय को प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिबाबू गुप्ता को जिला महामंत्री व दीपक वाष्र्णेय को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की संस्तुति पर संरक्षक चंद किशोर जलाली ने जिला व महानगर कार्यकारिणी घोषित की। महानगर अध्यक्ष दीपक वाष्र्णेय ने महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें चेयरमैन मानव महाजन, प्रभारी नितिन घुट्टी, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रशांत, वरष्ठ...