मुरादाबाद, मार्च 23 -- लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी महाकुंभ और शपथ ग्रहण कार्यक्रम अटल कन्वेंशन हॉल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप्र सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए। मुकुंद मिश्रा ने प्रांतीय अध्यक्ष की शपथ और राजेंद्र गुप्ता और दिलीप सेठ ने महामंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अतिरिक्त पूरे प्रदेश से पधारे पदाधिकारी ने भी शपथ ली। मुरादाबाद से पार्टी उपाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष के रूप में अजय अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री के रूप में निरुपम विश्नोई, जिला अध्यक्ष के रूप में हरीश भसीन, जिला महामंत्री के रूप में पुनीत अग्रवाल ने शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.