पटना, जनवरी 16 -- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के दही-चूड़ा भोज में उपेंद्र कुशवाहा से नाराज चल रहे रालोमो विधायक रामेश्वर महतो और आलोक सिंह शामिल हुए। दोनों ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष से नाराजगी के बीच उनकी ये दूसरी मुलाकात है। इस दौरान उनके साथ लगातार दिख रहे विधायक माधव आनंद शामिल नहीं थे। दही-चूड़ा भोज में शामिल विधायकों ने कहा कि नितिन नवीन से उनका निजी संबंध बेहतर रहा है। वे लोग पहले भी मिलते रहे हैं। इस मेल-मिलाप का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं है। इसके पहले रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की ओर से दिये गये लिट्टी-चोखा पार्टी में पार्टी के तीनों विधायक शामिल नहीं हुए थे। तब भी ये तीनों विधायक दिल्ली जाकर भाजपा के नवनियुक्त कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.