पटना, नवम्बर 30 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के चारों सदन के संसदीय जीवन पर लिखित पुस्तक 'संसदीय लोकतंत्र के संघर्षनायक : उपेन्द्र कुशवाहा' का विमोचन रविवार को हुआ। पुस्तक के लेखक राम पुकार सिन्हा ने कहा कि पुस्तक का विमोचन स्वयं उपेन्द्र कुशवाहा ने किया। पुस्तक विमोचन समारोह में विधायक माधव आनंद, आलोक सिंह, मदन चौधरी, फजल इमाम मलिक, अंगद कुशवाहा, प्रशांत पंकज, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. जंगबहादुर सिंह, रवींद्र कुमार सिन्हा, सुभाष चंद्रवंशी, ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, चंदन बागची, हिमांशु पटेल, स्मृति कुमुद, सुकुल राम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...