पलामू, अगस्त 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस जागरूकता रथ में जागरूकता को लेकर लीफलेट्स के वितरण के साथ ही गिफ्ट्स फॉर क्विज विनर के तहत अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेटिगेशन प्रोजेक्ट फॉर लाइटिंग सेफ्टी के तहत चलाए गए इस अभियान में चैनपुर,नौडीहा बाजार,छत्तरपुर एवं हुसैनाबाद अंचल के चयनित पंचायतों में यह जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान में स्थानीय आमजनों को वज्रपात के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। जिससे भविष्य में जनहानि को रोका जा सके। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक वर्ष वज्रपात से कई ...