पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर। ईद और रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर उपायुक्त ने गणमान्य नागरिकों के साथ विमर्श किया। मेदिनीनगर के टाउन हॉल में शनिवार को आयोजित बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक त्योहार मनाने की अपील उपायुक्त शशि रंजन ने की। वहीं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने जिले में विधि व्यवस्था सुदृढ़ कर बरती जा रही एहतियायत की जानकारी देते हुए शांति, सामाजिक सौहार्द और भाईचारा पर बल दिया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के जुलूस मार्ग की निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन के माध्यम से किए जाने की बात कही गई। बैठक में महावीर नवयुवक दल के जेनरल युगल किशोर, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के जिशान खान आदि भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.