जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जन शिकायत निवारण दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं जनहित की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया। आम लोगों से प्राप्त आवेदनों में पारिवारिक पेंशन, दिव्यांगजन को लाभ, चौकीदार नियुक्ति की जानकारी, पेयजल, आवास, सड़क समेत अन्य मूलभूत समस्याओं एवं सामाजिक मुद्दों से संबंधित ज्ञापन शामिल हैं। उपायुक्त ने कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया। शेष आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जन समस्याओं, सुविधाओं से जुड़े आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.