रांची, मार्च 28 -- रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एसडीओ उत्कर्ष कुमार एवं एडीएम कानून व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक के साथ श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर बरियातू क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों का भ्रमण किया। इस क्षेत्र के श्री रामनवमी महोत्सव की जानकारी ली। इस अवसर पर श्री महावीर मंडल बरियातू क्षेत्र के पदाधिकारियों ने मेडिकल चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में अधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री महावीर मंडल रांची के जय सिंह यादव, श्री महावीर मंडल बरियातू के राजकिशोर, प्रकाश चंद्र सिन्हा, सुनील शर्मा, सुनील कुमार बाबी, सचिन खन्ना, अरुण पांडे, रवि पाठक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.