कोडरमा, जनवरी 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को नगर पंचायत कोडरमा अंतर्गत फुलवारिया गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का अनावरण किया। यह स्वास्थ्य केंद्र आदिम जनजाति समुदाय को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आदिम जनजाति परिवारों के उत्थान और समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। फुलवारिया गांव को आदिम जनजाति विकास के मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा नगर पंचायत कोडरमा के सहयोग से एक चरणबद्ध और बहुस्तरीय कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अलावा शहरी अस्पताल परिसर के समीप बच्चों के लिए एक छोटे पार्क का भी निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.