हजारीबाग, अक्टूबर 30 -- हजारीबा, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री पशुधन योजना की जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुकर पालन, बकरा पालन, बतख पालन, कुक्कुट पालन और डेयरी से संबंधित लाभुकों के चयन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि योजना में सभी प्रखंडों के पात्र लाभुकों को शामिल किया जाए और पुराने आवेदनों एवं अब तक छूटे हुए इलाकों के पात्र लाभुकों को भी प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत चयनित सभी लाभुकों की सूची का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ योग्य, गरीब, विधवा और दिव्यांग लाभुकों तक पहुंच सके। उपायुक्त ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान भी ऐसे पात्र लाभुकों की पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.