हजारीबाग, जनवरी 31 -- पदमा, प्रतिनिधि। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज 31 जनवरी को पदमा प्रखंड का दौरा कर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने पंचायत भवन बंदरबेला का निरीक्षण कर सीएससी केंद्र के संचालन की स्थिति की समीक्षा की तथा पंचायत सचिव से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पंजी के संधारण की जांच की। साथ ही पंचायत स्तर पर स्वीकृत योजनाओं से संबंधित ग्राम सभा बैठकों की कार्यवाही का अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने पंचायत भवन के संचालन हेतु प्रतिमाह मिलने वाली राशि के व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने एवं खर्च का ऑडिट कराने का निर्देश बीडीओ को दिया। इस दौरान जेएसएलपीएस द्वारा क्रेडिट लिंकेज के माध्यम दीदी समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। कृषि क्षेत्र में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.