गुमला, मार्च 18 -- गुमला संवाददाता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को चैनपुर प्रखंड के बामदा पंचायत अंतर्गत पकनी गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस गांव में कोरबा और बिरहोर जनजाति के लगभग 20 परिवार निवास करते हैं। जो मुख्य रूप से खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं।ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व जलमीनार का निर्माण हुआ था,जो अब खराब पड़ा है। जिससे पानी की किल्लत हो रही है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जलमीनार की मरम्मत के निर्देश दिए। इसी तरह सोलर एनर्जी से गांव में बिजली आपूर्ति की गई थी, लेकिन यह अब खराब हो गई है। उपायुक्त ने शीघ्र सोलर प्लांट ठीक कराने का आदेश दिया।उपायुक्त ने वन पट्टा की समीक्षा की और आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.