लोहरदगा, मार्च 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने सोमवार को बोशिया खेल से जुड़े राष्ट्रीय खिलाड़ी सुमन प्रजापति को खेल किट प्रदान किया। इस किट में खेल में इस्तेमाल होने वाली गेंदें शामिल हैं। सुमन ने इस वर्ष विशाखापत्तनम में आयोजित नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। वह झारखण्ड के इकलौते खिलाड़ी हैं, जो इस खेल में किसी जिला का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में ग्वालियर में आयोजित नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में युगल जोड़ी के रूप में भी रजत पदक हासिल किया था। सुमन सलगी, लोहरदगा के रहनेवाले हैं जो वर्तमान में कुटमू, लोहरदगा में रहते हैं। मौके पर डीसी ने सुमन प्रजापति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। स्पोर्टस किट हिंडाल्को सीएसआर द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.