पाकुड़, अक्टूबर 6 -- पाकुड़। प्रतिनिधि उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के नवनियुक्त चौकीदारों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने दुर्गापूजा के दौरान चौकीदारों द्वारा की गई अनुशासित एवं सतर्क ड्यूटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस प्रशासन की जमीनी इकाई के रूप में गांवों एवं वार्डों में शांति, सुरक्षा एवं समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपायुक्त ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सदैव सतर्क रहें, नियमित गश्त करें और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें। उन्होंने आगे कहा कि चौकीदारों का योगदान शासन की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में भी अहम है, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। उपायुक्त ने सभी चौकीदारों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.