पाकुड़, फरवरी 14 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। "प्रोजेक्ट प्राण" के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम सह पंचायत दिवस का आयोजन जिले के सभी पंचायतों में किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बाबूदाहा पंचायत का निरीक्षण किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया तथा उपस्थित नागरिकों को फाइलेरिया मुक्त जिले की शपथ दिलाई। साथ ही प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शित कर लोगों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं दवा सेवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं दवा का सेवन करें तथा अपने परिवार के सभी ...