रांची, फरवरी 21 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के तहत 23 फरवरी को खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मतदान कर्मियों की निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवानगी से पूर्व शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा ने बिरसा कॉलेज, खूंटी परिसर में बनाए जा रहे डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतपेटिका वितरण काउंटर, पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरण, निर्वाचन सामग्री वितरण, हेल्प डेस्क तथा नियुक्ति पत्र वितरण केंद्र सहित सभी स्टॉलों का क्रमवार अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.