फरीदाबाद, जनवरी 2 -- नूंह। इन दिनों बढ़ती ठंड और बदलते मौसम के कारण बच्चों के बीमार पड़ने के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसे लेकर उपायुक्त अखिल पिलानी ने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उपायुक्त ने बताया कि जिला के चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार व वायरल संक्रमण की शिकायतें बच्चों में अधिक देखने को मिल रही हैं। ऐसे में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाना बेहद आवश्यक है।उन्होंने कहा कि बच्चों के आहार में विटामिन-सी और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएं। आम, अमरूद, आंवला, ब्रोकली जैसी चीजें बच्चों को नियमित रूप से खिलानी चाहिए। इसके अलावा आंवला व नींबू की चटनी, अचार अथवा मुरब्बा भी बच्चों के लिए लाभकारी होता है, जिससे उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.