पाकुड़, फरवरी 16 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला पेंशन एवं लेखा कार्यालय का रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में चल रहे सभी वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लेखा बंद पंजी, बीटी डिस्पैच रजिस्टर, उपस्थिति पंजी, आकस्मिक पंजी और अंतिम निकासी आवेदन पत्र का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेवा पुस्तकों से संबंधित जानकारी लेते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि एक भी सेवा पुस्त लंबित नहीं है। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदार निष्पादन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड स्तर पर समय पर कार्रवाई और सभी रिकार्ड्स की अद्यतन स्थिति सुनिश्चित की ...