दुमका, फरवरी 9 -- नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर नो वर्क, नो पे के सिद्धांत के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी कोषांगों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से संबंधित एक विस्तृत चेकलिस्ट तैयार कर लें, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कार्य छूट न जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले कर्मियों के मामलों को नियमानुसार बोर्ड में भेजा जाए। सामग्री कोषांग द्वारा जानकारी दी गई कि निर्...